महासमुंद 25 जुलाई 2023
विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण की स्थापना व संचालन के संबंध में रूचि की अभिव्यक्ति के तहत पंजीकृत अशासकीय संस्थाओं, स्वैच्छिक संगठनों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों, प्रस्तावों का स्क्रूटनी पश्चात पात्र/अपात्र की सूची जारी की गई है। इस संबंध में दावा-आपत्ति 31 जुलाई 2023 शाम 5:00 बजे तक कर सकते है। दावा-आपत्ति स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुंद में प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति की सूची जिले के वेबसाइटhttps://mahasamund.gov.in/पर अवलोकन कर सकते हैं।
