राजनांदगांव 09 जुलाई। जिला कार्यालय राजनांदगांव (जिला नाजरात शाखा) के अनुपयोगी सामग्रियों के विक्रय के लिए इच्छुक के्रताओं से 15 जुलाई 2020 को अपरान्ह 4 बजे तक बंद लिफाफें दर आमंत्रित की गई है। इच्छुक के्रता जिला कार्यालय राजनांदगांव (जिला नाजरात शाखा) के अनुपयोगी सामग्रियों के क्रय के लिए निर्धारित तिथि तक बंद लिफाफे में अपना निविदा पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। क्रेताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए निविदा पत्र को 15 जुलाई को ही अपरान्ह साढ़े 4 बजे जिला कार्यालय राजनांदगांव में खोली जाएगी। नीलामी योग्य सामग्रियों का अवलोकन जिला कार्यालय के नाजिर शाखा में कार्यालयीन अवधि में उपस्थित होकर किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेक्टर (जिला नाजरात शाखा) राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।
