किसान फसल बीमा की ओर आकर्षित
राजनांदगांव – राजनांदगांव इस वर्ष जिले के किसानों ने धान तथा सोयाबीनकी बोआई में कंजूसी की है। धान का रकबा इस वर्ष 215507 हेक्टेयर बताया जा रहा है जो लक्ष्य की तुलना में लगभग 25% कम है।
गत वर्ष लगभग 332005 हेक्टेयर में धान की बुआई की गई थी और इस वर्ष का लक्ष्य 291000 हेक्टेयर माना गया था लेकिन समाचार के अनुसार 215507 हेक्टेयर में ही धान की बुआई की गई है जो लक्ष्य का 74.06 ही है।
इससे स्पष्ट है कि धान की पैदावार आने वाले समय में इस बार की तुलना में कम होगी इसी प्रकार से सोयाबीन भी गत वर्ष में 180 हेक्टेयर में बोया गया था जबकि इस वर्ष प्राप्त समाचार के अनुसार मात्र 52 हेक्टेयर में ही सोयाबीन की बुआई की गई है जिससे सोयाबीन का स्थानीय उत्पादन गत वर्ष की तुलना में कम होगा।
इधर फसल बीमा को लेकर भी जिले के किसानों में भारी उत्साह देखा जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा कराया जाने हेतु अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित है। स्थानीय कृषि आधिकारी डिप्टी डायरेक्टर जी एस ध्रूवे ने बताया कि जिले के कृषक फसल बीमा को लेकर काफी जागरूक है। उन्होने बताया कि जैसे-जैसे अंतिम तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे सीएससी सेंटर एवं समितियों में फसल बीमा कराने हेतु किसानों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ने लगी है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल लगभग 175000 किसान पंजीकृत है जिनमें से लगभग डेढ़ लाख कृषकों ने फसल बीमा करवा लिया है। सीएससी सेंटर्स एवं समितियो मे भीड देखकर ऐसा लगता है कि अंतिम तिथि तक के लगभग शत-प्रतिशत फसल बीमा करा लेंगे
