डॉ. गौरव कुमार सिंह ने टेमरी स्थित रीपा का लिया जायजा
रायपुर 06 जुलाई 2023

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के मंशानुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने एवं उद्यमियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रीपा का संचालन किया जा रहा है। धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम टेमरी में शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण औधोगिक पार्क रीपा में संचालित गतिविधियों का संयुक्त सचिव एवं नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने टेमरी रीपा में चयनित सभी गतिविधियों को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया गया।
वर्तमान में टेमरी के रीपा में संचालित गति
