राजनांदगांव 04 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित उर्दू हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, उर्दू अदीब, उर्दू माहिर परीक्षा 2020 के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वितरित किए जा रहे हैं।संस्था के प्राचार्य श्री एनएस पट्टा ने बताया कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2020 है। इच्छुक परीक्षार्थी निर्धारित समय में आवेदन पत्र परीक्षा प्रभारी श्री मोहम्मद अख्तर (मोबाईल नंबर 990743269) से निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त कर सकते हैं।
