राजनांदगाव। प्राथमिक शाला बागदो संकुल ककईपार ब्लॉक मोहला के शिक्षकों के वर्चुअल क्लास से प्रभावित हो कर पालक श्री दिनेश भंडारी ने अपनी बच्ची सुरुचि भंडारी को ऑनलाइन वर्चुअल क्लास के लिए मोबाइल खरीद कर दिया। बागदो एक ऐसा गाँव है जहाँ कोई भी नेटवर्क नहीं पकड़ता ।नेटवर्क के लिए किसी ऊंचे स्थान पर जाना पड़ता है ।बच्चे उक्त स्थल पर जाकर ऑनलाइन क्लास से जुड़ते हैं । बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो और बच्ची अपने शिक्षकों से जुड़ी रहे ,इसलिए उन्होंने सुरुचि को मोबाइल खरीद कर दिया। बागदो ग्राम में पांच-छह लोगों के पास ही एंड्रॉयड मोबाइल है , वहाँ के शिक्षक हिरेन्द्रशर्मा ने ज़ोन मीडिया प्रभारी श्री शेख अफजल को बताया की उन्होंने पालको से संपर्क करके उनसे बच्चों को ऑनलाइन क्लास से जोड़ने का निवेदन किया ,तथा उनके मोबाइल में cisco webex app डाउनलोड करवाकर कैसे लिंक के माध्यम से जुड़ते हैं ये उनको तरीका बतलाया।साथ ही cgschool पोर्टल से भी जुड़ने के सम्बन्ध में उनको जानकारी दी ।अब बच्चे प्रतिदिन ऑनलाइन वर्चुअल क्लास से जुड़कर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं ,और इस कार्य मे वहाँ के पालकों और मोबाइल धारक ग्रामीणों का भी सहयोग मिल रहा है।पालको के इस सहयोग पर जिला और ब्लॉक के सभी अधिकारियों ने खुशी जाहिर किया है।
