प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर शुक्रवार को जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
वो सुबह 11 बजे मौदहापारा रायपुर से धरसींवा/ सिमगा/ बेमेतरा होते हुए ग्राम जेवड़नखुर्द, विकासखंड कवर्धा, जिला कबीरधाम के लिए प्रस्थान करेंगे। फिर दोपहर 1.10 बजे जेवड़नखुर्द, वि.खं. कवर्धा आगमन एवं ग्रामवासियों से भेंट मुलाकात करेंगे। दोपहर 1.45 बजे बिजई, वि.खं. कवर्धा आगमन एवं ग्रामवासियों से भेंट मुलाकात करेंगे। दोपहर 2.30 बजे ग्राम मजगांव, वि.ख. कवर्धा आगमन एवं ग्रामवासियों से भेंट मुलाकात करेंगे। दोपहर 3.05 बजे ग्राम समनापुर. वि.ख. कवर्धा आगमन एवं ग्रामवासियों से भेंट मुलाकात करेंगे।
मंत्री दोपहर 3.40 बजे वीर सावरकर भवन, कवर्धा आगमन एवं 26वी राज्य पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशीप 2023 के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। फिर शाम 04.00 बजे कांग्रेस भवन आगमन एवं चालक संघ तथा कार्यकर्ताओं से भेंट। शाम 04.25 बजे ग्राम कुटेली, वि.ख. कवर्धा आगमन एवं ग्रामवासियों से भेंट मुलाकात करेंगे। शाम 05.05 बजे ग्राम लासाटोला, वि.सं. कवर्धा आगमन एवं ग्रामवासियों से भेंट मुलाकात करेंगे। शाम 05.50 बजे ग्राम इरिमकसा. वि.ख. स.लोहारा आगमन एवं प्राथमिक शाला भवन का शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वो शाम 06.10 बजे ग्राम जरहाटोला वि.ख आगमन एवं प्राथमिक शाला भवन का शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 06.25 बजे ग्राम आमगांव, वि.ख. स. लोहारा आगमन एवं प्राथमिक शाला भवन का शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 06.45 बजे ग्राम धनगांव, वि.ख. स.लोहारा आगमन एवं प्राथमिक शाला भवन का शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 07.10 बजे ग्राम लखनपुर, वि.ख. स.लोहारा आगमन एवं प्राथमिक शाला भवन का शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 07:20 बजे ग्राम लखनपुर से सिल्हाटी/ धानखम्हरिया / बेमेतरा/ सिमगा/ धरसींवा होते हुए रायपुर वापसी करेंगे।
