राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी स्नाकोत्तर महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा प्राणीशास्त्र स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए 29 जून 2020 को जिला स्तरीय अंर्तमहाविद्यालयीन ऑनलाईन प्रश्नमंच प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। प्राणीशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित करने वाली जिले के 5 प्रमुख महाविद्यालय शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव, शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव, शासकीय रश्मिदेवी महाविद्यालय खैरागढ़, शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ तथा बाबा साहेब अंबेडकर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल ने कहा कि वर्तमान में जब पूरा विश्व करोना वायरस के संक्रमण का सामना कर रहा है, तब प्राणीशास्त्र विभाग का यह कर्तव्य हो जाता है कि वह करोना वायरस की जैविक सरंचना एवं प्रकृति से जन-सामान्य को अवगत करावें तथा लोगों को इसके रोकथाम के उपायों की जानकारी प्रदान करें। इन्ही उद्देश्यों को ध्यान में रखकर महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा प्रश्नमंच का अयोजन किाया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजनों से प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के ज्ञान में वृद्धि होती है एवं उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है, जिससे वें समाज में ज्ञान का प्रसार कर सकते हैं। मुझे आशा एवं विश्वास है कि आज का यह आयोजन निश्चित रूप से अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल होगा। प्रश्नमंच का संचालन कर रहे कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. आलोक कुमार जोशी ने बताया कि प्रश्नमंच में दो राउंड रखे गए थे। पहले राउण्ड में प्रत्येक प्रतिभागी छात्र से पांच बहुवैकल्पिक प्रश्न तथा दूसरे राउण्ड में पांच प्रश्नों के उत्तर एक शब्दों में पूछे गए। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के छात्र आकाश देवांगन ने प्रश्नमंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने महाविद्यालय एवं शिक्षकों का नाम गौरान्वित किया। शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव की छात्रा कु. भेषकुमारी साहू तथा शासकीय रश्मिदेवी महाविद्यालय खैरागढ़ के छात्र खेमपाल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहें। प्रश्नमंच में आयोजित प्राध्यापकों तथा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. एमके मेश्राम ने कहा कि प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना विभाग के लिए गौरव का विषय है, जो कि महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग तथा प्राचार्य के मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं है। शासकीय महाविद्यालय खेरथा जिला बालोद में प्राणीशास्त्र विषय के सहायक प्राध्यापक तथा प्रभारी प्राचार्य प्रो. यासर कुरैशी, कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहें। कमला कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार सोनबेर द्वारा प्रश्नमंच प्रतियोगिता मे प्रमुख स्कोरर का दायित्व संपादित किया गया। प्रतिभागी महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण, डॉ. माजिद अली, प्रो. गुरप्रीत भाटिया, सुश्री रेणुका ठाकुर तथा प्रो. भरत शिवारे प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
