बीजापुर, 20 जून 2023
मिनिस्ट्री आफ रूरल डेवलपमेंट, भारत सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत श्रमिकों के मजदूरी भुगतान आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के आधार पर करने निर्देश दिए है। यह सिस्टम आधार कार्ड से बैंक का खाता लिंक के आधार पर कार्य करता है। श्रमिकों को जिस बैंक में मनरेगा मजदूरी का भुगतान चाहिए होगी, उस बैंक शाखा में जाकर आधार नंबर को लिंक कराना होगा। जिले में आधार भुगतान प्रणाली एवं नेशनल मोबाइल मानिंटिरिंग सिस्टम की प्रगति लाने जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित कर मनरेगा अमलों को ग्राम पंचायत स्तर पर जाबकार्डधारी परिवार को सही जानकारी देने को निर्देश दिए गए।
बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी नारायण बंजारा ने बताया कि कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में आधार सक्षम भुगतान प्रणाली की बारिकियों एवं इससे होने वाले लाभ प्रत्येक जाबकार्डधारी परिवार तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में उपस्थित कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक कार्यालयीन कर्मचारी और रोजगार सहायक को जाबकार्डधारी परिवार को डोर टू डोर संपर्क कर उन्हें पाम्पलेट के माध्यम से डीबीटी प्रणाली से जुड़ने प्रोत्साहित किया जाना है। साथ ही भारत सरकार द्वारा मनरेगा के कार्यों में मजदूरों की उपस्थिति एनएमएमएस से करने के निर्देश हैं, इनका भी कड़ाई से पालन किया जाना है।
मंगलवार को विकासखंड भैरमगढ़ एवं भोपालपटनम एवं बुधवार को बीजापुर एवं उसूर के समस्त मनरेगा अधिकारी-कर्मचारियो सहित तकनीकी अमलों एवं रोजगार सहायकों का बैठक आहुत कर पंचायतवार समीक्षा की गई।
