उत्तर बस्तर कांकेर, 20 जून 2023
संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम जिला सुकमा में प्रवास होने के कारण जिले के नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सारण्डा से कंकनाला में ग्राम साल्हेभाट का पुल भूमिपूजन और ग्राम कन्हनपुरी एवं बाबू साल्हेटोला में 21 जून बुधवार को आयोजित ‘हमर विधायक हमर गांव म’ कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। आगामी कार्यक्रम की जानकारी पृथक से दी जायेगी।
