राजनांदगांव, 01 जुलाई। लालबाग में झूलेलाल चालीसा व्रतधारियों आज सुबह 10 बजे पंडित राजेश शर्मा के कर कमलों से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। एक जुलाई से झूलेलाल चालीसा महोत्सव का आरंभ झूलेलाल भगवान के भजन कीर्तन से शुभारंभ किया गया।
जिले से चालीसा का उपवास रखने वाले पूर्व पार्षद अशोक पंजवानी के सुपुत्र सूरज पंजवानी व दिलीप पंजवानी द्वारा 40 दिनों का उपवास रखा जाएगा। इस अवसर पर महाआरती की गई और झूलेलाल की जय जयकार कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज के मुखिया मन्नू माल, उधम दास, गोविंद सिंह, मोहन लाल, रामकुमार, राजा माखीजा, अर्जुन वाधवानी, रमेश नारायणी, रमेश लाल, दिलीप पंजवानी और आसर जुमनानी आदि उपस्थित थे।
