सहारनपुर जनपद के नागल थानाक्षेत्र में गांव गढ़ी ताजपुर के जंगल में एक वृद्ध का शव पेड़ पर लटका होने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराई। और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया है कि पुलिस को सूचना मिली कि गढ़ी ताजपुर के जंगल में एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटक रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां पर मौजूद ग्रामीणों से शव की शिनाख्त बलवीर (70) पुत्र ध्यान सिंह निवासी गढ़ी थाना नागल के रूप में कराते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतक के बेटे मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां की बीमारी के चलते घर में आर्थिक तंगी छाई हुई थी इसलिए उसके पिता दिमागी संतुलन में नहीं रहते थे और वह सोमवार सुबह जंगल में चारा लेने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।
