जगदलपुर 01 जुलाई 2020 . कलेक्टर रजत बंसल के निर्देषानुसार विद्युत विभाग द्वारा जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान की सुविधा उपभोक्ताओं को दिया गया है। जिले के सातों तहसील के अंतर्गत आने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (च्वॉईस) में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा से विद्युत विभाग कार्यालय में बिल जमा करने के लिए लाईन लगाने की जरूरत नहीं होगी। कोरोना काल में सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है इसलिए ऑनलाईन भुगतान हेतु जनता को प्रेरित किया जा रहा है। जिले के विकासखण्डों में बकावण्ड के 50, बास्तानार के 14, बस्तर के 82, दरभा के 9, जगदलपुर के 95, लोहण्डीगुड़ा के 15 और तोकापाल विकासखण्ड के 32 कॉमन सर्विस सेंटर में यह सुविधा उपलब्ध है।
