राजनांदगांव। जल ही सृजन,जल से ही संपूर्ण जीवन की आस है। जल ही जीवन का पर्याय है, सबसे महत्वपूर्ण पदार्थों में से एक है, जो पौधों, जानवरों, मनुष्य के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। पानी के बिना हम जीवन के बारे में सोच नहीं सकते ,पानी के बिना दुनिया में कोई भी जीव जिंदा नहीं रह सकते, जीवन में पानी केवल पीने के लिए नहीं परंतु दैनिक जीवन में भी बहुत उपयोगी है। जल के बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है, भविष्य के लिए हमें जल का संरक्षण करना बहुत ही महत्वपूर्ण है।राजनांदगांव जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम जंगलेशर की ग्रामीण जन (शिवनाथ नदी) जंगलेसर मोखला एनीकट जो बीते 4 वर्षों से जर्जर हो चुका था। जिसमें पानी का ठहराव बिल्कुल नहीं हो पा रहा था जिसके कारण से क्षेत्र के ग्राम जंगलेशर ,मोखला खैरा, रवेली, धामनसरा के किसानो को कृषि सिंचाई कार्य एवं पेयजल के लिए, पौधो, जानवरो के लिए संकटों का सामना करना पड़ता है। जन सहयोग से ग्रामीण कर रहे हैं जंगलेशर एनीकट का मरम्मत ग्राम जंगलेशर में आगामी आने वाले समय में पानी की किल्लत पेयजल व कृषि कार्य , पशु पछी के लिए ना हो इसलिए ग्रामीणों ने अपने ग्राम में जन सहयोग कर जर्जर एनीकट का मरम्मत का कार्य किया जा रहा है जो कि एक सराहनीय पहल है ग्रामीण जन अपने ग्राम के निवासियों से जन सहयोग से राशि कट्ठा कर मरम्मत कार्य निर्माण के लिए सामग्री के लिए जन सहयोग कर एनीकट का मरम्मत कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, रोहित चंद्राकर अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मंडल, चेतन लाल चंद्राकर सरपंच, देवल साहू, लोकेश कुमार सेन,रामेश्वर चंद्राकर ,शोभा राम चंद्राकर,दौ लत राम साहू, देवेंद्र साहू, धनेश्वर साहू ,भूषण लाल साहू ,सौरभ साहू, पंथ राम रजक, मनोज साहू ,केवल प्रसाद चंद्राकर, पुनीत रजक, बरातू राम पटेल पंचायत सचिव, सुरेश कुमार साहू, डोमन सिंह चौहान (कोटवार), बिरेंद्र कुमार साव सहित अन्य उपस्थित रहे। यह जानकारी रूपेंद्र साहू ने दी।
