राजनांदगांव 29 जून। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार कांग्रेस के निशाने पर है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आज सोमवार को कलेक्ट्रोरेट के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगभग 21 दिन से लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता परेशान है तथा कोरोना संकट के कारण आम आदमी की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। ऐसे में केंद्र सरकार के द्वारा लगातार पेट्रोल-डीजल के दामो में वृद्धि के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर शहर जिला व ग्रामीण जिला कांग्रेस द्वारा जिला कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया।
जिसमें महापौर हेमा देशमुख , शहर कांग्रेस कमेटी कुलबीर सिंह छाबड़ा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, शहर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, नगर निगम राजनांदगांव अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
