घटना की सूचना पर सांसद और विधायक जिला अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी मांगी तो सीएमओ और सीएमएस जवाब नहीं दे सके। हादसे में घायल हुए किशोर को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने के लिए भेजा गया, लेकिन रास्ते में हाईवे के किनारे बालू के ढेर पर घायल को फेंककर एंबुलेंस चालक भाग गया। घायल पूरी रात आठ घंटे से अधिक समय तक सड़क के किनारे तड़पता रहा। सुबह लोगों ने उसे देखा तो अस्पताल पहुंचाया। घायल के परिजनों ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। हादसे में घायल हुए किशोर को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने के लिए भेजा गया, लेकिन रास्ते में हाईवे के किनारे बालू के ढेर पर घायल को फेंककर एंबुलेंस चालक भाग गया। घायल पूरी रात आठ घंटे से अधिक समय तक सड़क के किनारे तड़पता रहा। सुबह लोगों ने उसे देखा तो अस्पताल पहुंचाया। घायल के परिजनों ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार की सुबह करीब छह बजे स्थानीय लोगों की नजर घायल अर्जुन पर पड़ी तो उन्होंने जिला अस्पताल भेजवाया, जहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। इससे पहले, घटना की सूचना पर सांसद और विधायक जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
उन्होंने एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी मांगी तो सीएमओ और सीएमएस जवाब नहीं दे सके। इससे खफा जनप्रतिनिधियों ने दोनों के खिलाफ शिकायती पत्र डीएम को भेजा है।
