बुधनी और नर्मदापुरम के बीच निर्माणाधीन नर्मदा ब्रिज पर कुल 31 पियर सहित दो एंबोडमेंट खड़े किए जाने हैं। इनमें से 18 पियर और दो एबेटमेंट अधिकतम ऊंचाई 18 मीटर तक खड़े करने का काम पूरा हो चुका है। बुधनी और नर्मदापुरम के बीच निर्माणाधीन नर्मदा ब्रिज पर कुल 31 पियर सहित दो एंबोडमेंट खड़े किए जाने हैं। इनमें से 18 पियर और दो एबेटमेंट अधिकतम ऊंचाई 18 मीटर तक खड़े करने का काम पूरा हो चुका है।
सेतु निर्माण विभाग के प्रभारी इंजीनियर नागेश दुबे ने बताया कि बुधनी और नर्मदापुरम के बीच निर्माणाधीन नर्मदा ब्रिज पर कुल 31 पियर सहित दो एंबोडमेंट खड़े किए जाने हैं। इनमें से 18 पियर और दो एबेटमेंट अधिकतम ऊंचाई 18 मीटर तक खड़े करने का काम पूरा हो चुका है। पिलर के ऊपर पांच मीटर की ऊंचाई तक लेबर कैंप डालेंगे। इसके बाद ब्रिज की कुल ऊंचाई 23 मीटर हो जाएगी। पांच पियर की नींव का काम भी पूरा हो गया है। निर्माण कंपनी के इंजीनियरों के मुताबिक नर्मदा ब्रिज पर बारिश के पहले तक अधिक से अधिक कार्य पूरा कराए जाने की तैयारी के हिसाब से काम कराया जा रहा है।
नए ब्रिज पर पुल के दोनों साइड में फुटपाथ होगा
बुधनी-नर्मदापुरम के बीच नर्मदा नदी के बीच बन रहे नए ब्रिज पर पुल के दोनों साइड में फुटपाथ होगा। नदी के बीच में सीमेंट कांक्रीट के इस पुल की चौड़ाई 12 मीटर होगी। इस साल के अंत तक ब्रिज तैयार होने की बात कही जा रही है । इसके साथ ही नर्मदापुरम से बुधनी दोनों तरफ 3775 मीटर लंबाई का एप्रोच सड़क बनाई जाएगी जो नर्मदा नदी के पुल से कनेक्ट होगी।
प्रदेश में पहली बार होगा ऐसा
वर्तमान में तकरीबन लगभग 50 वर्षों से बना एक ही सड़क मार्ग पुल है। जिस पर वाहनों के लगातार दबाव के कारण वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए पुल के निर्माण के साथ ही अंग्रेजों के समय बने हुए नर्मदा नदी के एकमात्र सड़क पुल पर बढ़ते यातायात और आये दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। वर्तमान में तीन रेलवे के पुल व एक सड़क मार्ग पुल के बाद के नए सड़क मार्ग पुल का निर्माण चल रहा है। नर्मदा नदी पर ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा, जब नर्मदा नदी में किसी शहर में पांच पुल होंगे।
