राजनांदगांव। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला अध्यक्ष राजनांदगांव श्रीमती किरण साहू के निर्देशानुसार राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी के नेतृत्व में डोंगरगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत उपरवाह में श्रीमती प्रतिक्षा भंडारी के नेतृत्व में 2000 करोड़ के शराब घोटाले में दीवारों पर पोस्टर चिपका कर, भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ,प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने कहा कि सत्ता सरकार में आने से पूर्व भूपेश सरकार ने शराबबंदी का वादा किया था लेकिन सत्ता सरकार हथियाने के बाद, गांव गांव में गली गली में शराब की बिक्री हो रही है और कोरोना वैश्विक महामारी काल के समय लोगों को दवाई देने के बजाय लोगों को घर-घर ऑनलाइन शराब पहुंचाने का काम किया, ऐसी सरकार को उखाड़ देखने का मन जनता ने बना लिया है कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है आने वाले चुनाव में जनता बता देगी कि भूपेश बघेल की सरकार झूठ लबरी सरकार है। इस दौरन जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिक्षा भंडारी,पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमिन लाऊत्रै,जिला महिला मोर्चा प्रवक्ता राजेश्वरी साहू,महिला मोर्चा घुमका मंडल अध्यक्ष महेश्वरी साहू,सरपंच पुनिता साहू ,सरपंच भुनेश्वरी साहू,महिला मोर्चा सदस्य तारा साहू,केवरा साहू,कुंवरिया साहू,भगवती ठाकुर,माहेश्वरी साहू,ब्रिजबाई धनकर,सावित्री धनकर,कुंती साहू,सरोज धनकर,सरोजनी देवांगन, मिथलेश साहू,लक्ष्मी साहू ,गेमन लाल ,ईश्वर साहू,देवनारायण साहू,डोमार साहू,शत्रुहन साहू एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
