गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां गोरखपुर शहर के तिवारीपुर इलाके में एक कार मासूम बच्ची के ऊपर से चढ़कर गुजर गई। हालांकि इसके बाद बच्ची उठी और फिर दौड़ पड़ी, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद लड़खड़ा कर गिर गई। अंदरुनी चोट की आशंका में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया तिवारीपुर इलाके के दरियाचक मोहल्ले में 25 मई 2023 की सुबह करीब 11 बजे मोहम्मद शमी की तीन वर्षीय बेटी मरियम घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। इस दौरान वहां से एक कार गुजरी। लापरवाही से कार चला रहे चालक ने बच्ची को नहीं देखा और उस पर कार चढ़ा दी।है।तिवारीपुर इलाके के दरियाचक मोहल्ले में 25 मई 2023 की सुबह करीब 11 बजे मोहम्मद शमी की तीन वर्षीय बेटी मरियम घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। इस दौरान वहां से एक कार गुजरी। लापरवाही से कार चला रहे चालक ने बच्ची को नहीं देखा और उस पर कार चढ़ा दी।
कार के एक तरफ के दोनों पहिए एक-एक करके उसके ऊपर से गुजर गए। इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और कार लेकर फरार हो गया। उधर, कार जाने के तुरंत बाद मरियम उठ कर दौड़ पड़ी, लेकिन कुछ दूर दौड़ने के बाद वह गिर गई।
सोमवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसने भी यह वीडियो देखा वह चौंक गया। वायरल वीडियो देखकर लोग यही कह रहे हैं कि ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोई’। व
पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने मरियम को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पिता का कहना है कि उसे अंदरूनी चोट लगी है। एसओ तिवारीपुर चंद्रभान सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
