रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में आज कुल 57 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है जिसमे आज सबसे अधिक राजनांदगांव जिले में कुल 21 नए मरीज की पहचान की गई है इसके बाद 10 पॉजिटिव मरीज बलरामपुर जिले में मिले हैं. साथ ही जांजगीर से 07, दुर्ग से 05, रायगढ़ से 04, महासमुंद व बलौदाबाजार से 03-03, रायपुर से 02, बिलासपुर एवं कवर्धा से 01-01 नए मरीज मिले हैं. वहीं आईआरएल रायपुर में अब तक कुल 6653 सैंपल की स्क्रीनिंग की गई.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर से जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, आज कुल 57 कोरोना पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई है.

