राजनांदगांव। नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर चारभांठा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पाठ्यक्रम के तहत दस दिवसीय स्कील डेवलपमेंट के अन्तर्गत स्वालंबन की दृष्टि से सिलाई कढ़ाई बुनाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया गया जिसमें मास्टर राकेश कुम्भारे व हिरामन देशलहरे रहे सिलाई कढ़ाई में भाग लिए प्रशिक्षार्थी मंजू वर्मा , प्रतिभा पटेल, पूर्णिमा पटेल,कामनी सिन्हा, नीतेश पाल मुकेश,अल्का मेश्राम व अन्य आचार्य दीदियां ने बड चढ़ कर भाग लिया सचिव तिलक सिन्हा, समन्वयक पुनमचंद साहू, बौद्धिक प्रमुख डामन जोशी, मुख्य शिक्षक धनीराम यादव नूतन यादव, उमा सिन्हा, सीता पटले देवेन्द्र नन्देश्वर उपस्थित रहे और सराहनीय कार्य रहा।
