डोंगरगांव -विकासखंड के ग्राम जारवाही मे साहू समाज भवन का लोकार्पण पिछड़ावर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष व डोंगरगाँव विधायक दलेश्वर साहू के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष टिकेश साहू ने किया, विशेष अतिथी श्रीमति जयश्री साहू, क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य जागृति चुन्नी यदु, पूर्व जिला महामंत्री व तहसील संरक्षक अमरनाथ साहू, तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू, जिला उपकोषाध्यक्ष भुवाल साहू, सरपंच सावित्रीबाई साहू, पूर्व सरपंच सीता साहू, आदि थे। इस अवसर पर कबीर प्राकट्य उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मे ग्राम अध्यक्ष बुधराम साहू, सचिव डोमन दास साहू, सी एल हिरवानी, लखन साहू, कम्पा राम साहू, अर्जुन साहू, एवन साहू, आदि सहित बडी संख्या मे सामाजिकजन व ग्रामीण उपस्थित थे।
