राजनांदगांव । शहर से लगे ग्राम पंचायत भेड़ीकला के वरिष्ठ भाजपा नेता व सरपंच कृष्णा साहू ने बताया कि मनरेगा मजदूरी कार्य से ग्रामीण संतुष्ट खुशहाल है उन्होंने कहा कि ग्राम भेड़ीकला में विगत तीन महीने से मनरेगा कार्य मजदूरों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें मिट्टी सड़क निर्माण, मिनी परकोलेशन टैंक निर्माण 5 जगह, किसानों का भूमि सुधार कार्य, मेड बंधन कार्य करा कर ग्रामीण मनरेगा मजदूरों को लगातार कार्य उपलब्ध कराया जा रहा है।जिससे ग्रामीण मजदूरों में हर्ष व्याप्त है और मजदूरों को ग्राम पंचायत के द्वारा कार्य उपलब्ध कराने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और उनका जीवन यापन ठीक ढंग से हो रहा है और वह प्रगति करते आ रहे हैं मजदूरों को उनका भुगतान समय पर किया जा रहा है जिसमें जनपद पंचायत के कर्मचारी गण लगातार निरीक्षण करते रहते हैं।सरपंच कृष्णा साहू ने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गॉव गरीब मजदूर,किसानो की जीवन में निरंतर प्रगति उन्नति हो ऐसी योजनाएँ संचालित कर रहे जिससे मजदूर,किसान उन्नति की पथ पर अग्रसर हो रहे।
