मुंबई से वियतनाम के हो चि मिंह सिटी जाने वाली वियतजेट के 300 यात्री करीबन 10 घंटे के लिए मुंबई हवाईअड्डे पर ही फंसे रहे। दरअसल, विमान में कुछ खराबी होने की वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा। एक यात्री ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एयरलाइन वालो ने इस दौरान यात्रियों के लिए होटल में ठहरने या खाने की व्यवस्था तक नहीं की। डीजीसीए के नियमानुसार यदि उड़ान निर्धारित समय से अधिक विलंबित होती है तो एयरलाइन की तरफ से यात्रियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था प्रदान की जाएगी।
