डोंगरगाव- गांव के बच्चो मे प्रतिभा की कमी नही है, कमी है तो सूचनाओ का अभाव व सही मार्गदर्शन की कमी यह विचार तहसील साहू संघ डोंगरगांव द्वारा विकासखंड के विभिन्न प्रमुख केन्द्रबिन्दु ग्राम किए जा रहे कैरियर गाइडेंस शिविर के मार्गदर्शक पूर्व जिला महामंत्री व तहसील संरक्षक अमरनाथ साहू ने कोकपुर मे कैरियर गाइडेंस शिविर के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए,आयोज के नेतृत्व कर रहे तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू ने कहा कि गांव कस्बा के छात्र छात्राओ को विषय अथवा कोर्स चयन, शासकीय अशासकीय भर्तियो की जानकारी, प्रतियोगी परिक्षाओ की तैयारी संबधी जानकारी व उचित मार्गदर्शन के अभाव मे ग्रामीण प्रतिभाएं वंचित हो जाते है, कैरियर गाइडेंस शिविर के माध्यम तहसील साहू संघ डोंगरगांव द्वारा विषय विशेषज्ञो व सफल व्यक्ति के अनुभव से उपयोगी जानकारी दी जा रही है। कोकपुर हायरसेकंडरी स्कूल मे प्राचार्य के आर सोरी के सहयोग से अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के तहसील संयोजक एन डी साहू के संयोजन मे आयोजित शिविर मे कोकपुर व आसपास के बडी संख्या मे 10वी, 12वी, व महाविद्यालयीन छात्र छात्राओ ने भाग लेकर शिविर का लाभ लिए। कैरियर गाइडेंस के प्रति उत्सुक छात्र छात्राओ ने अपने कैरियर के रूप मे कई छोटे छोटे पद के अलावा आईएएस, आईपीएस, डीएसपी, डिप्टी कलेक्टर, एमबीबीएस डाक्टर जैसे उच्च पदो के लिए भी सपने सजोए है,उन्हे विषय विशेषज्ञ द्वारा उचित मार्गदर्शन दिया गया तथा उनके मन उठने वाले सवालो का उत्तर भी दिया गया। शिविर मे प्रोफेसर धन्नू लाल साहू, व्याख्याता एनडी साहू, व्याख्याता लोकेश यदु, व्याख्याता योगेश सोनवानी, लविंद्र साव, पूनाराम सिन्हा आदि ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर मे परिक्षेत्रीय सचिव कृष्ण कुमार साहू, बेलस साहू संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ, व्याख्याता डीएल साहू, एस यादव, प्रधान अध्यापक तोरन जाम्बुलकर, आदि प्रमुखजन उपस्थित थे। यह जानकारी मिडिया प्रभारी घनश्याम साव ने दी।
