रामपुर में मिलक कोतवाली क्षेत्र के भोजीपुरा गांव निवासी आठ वर्षीय शिफा पुत्री ताहिर हुसैन, अफसाना (16) पुत्री अलीसेन और अंजू (17) पुत्री नत्थू शाह सोमवार सुबह के समय तालाब में पीली मिट्टी की खुदाई कर रही थी। तीनों के ऊपर अचानक भरभरा कर मिट्टी की ढांग गिर गई। तीनों मिट्टी के ढेर में दब गई। शोर शराबा होने पर पास में मिट्टी की खुदाई कर रही महिलाओं ने शोर शराबा मचा दिया। ग्रामीणों ने मिट्टी खोदकर तीनों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
