राजनांदगांव। मध्यप्रदेश खनिज निगम के भूतपूर्व अध्यक्ष कुतबुद्दीन सोलंकी ने कलेक्टर टीके वर्मा से मुलाकात कर सब्जियों के बढ़ रे बेतहाशा दाम को नियंत्रित किये जाने की मांग की है। श्री सोलंकी ने कलेक्टर टीके वर्मा को बताया कि शहर में कोविउ-19 कोरोना के मरीज बढ़ने के साथ सब्जी और फल, फु्रट के लिए पसरा व्यवस्था को तत्कालीन रूप से खत्म कर ठेले में घुम-घुमकर बेचने की छुट दी गयी है, लेकिन इस छुट के कारण मनमाने दर पर सब्जी और फल फु्रट बेचा जा रहा है।श्री सोलंकी ने बताया कि बाजार में बिक रहा 10 रूपये का टमाटर 60 से 70 रूपये बिक रहा है। इसी तरह आलू की कीमत भी बढ़कर 30 से 40 रूपये हो गयी है। इसी तरह फल फु्रट के दाम भी बढ़ा दिये है। जिससे बाजार में उपभोक्ताओं को अधिक दर पर सब्जियां लेने पर मजबूर हो गये है। सब्जियों के दाम में उछाल आने से आम व्यक्तियों के कीचन का बजट गड़बड़ा गया है। श्री सोलंकी ने कलेक्टर श्री वर्मा से बढ़ रहे दामों को नियंत्रित किये जाने की मांग की है। जिस पर कलेक्टर ने तुरंत कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है।
