राजनाँदगाँव | राष्ट्रिय स्वयं सेवक के अनुसांगिक संगठन क्रीड़ा भारती के राष्ट्रिय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के प्रथम दिवस पर राजनाँदगाँव प्रवास पर रहे जहा उन्होंने जिले के विभिन्न खेलो से जुड़े पदाधिकारियो एवं खिलाड़ियों से परिचय किया एवं जानकारी ली| सर्वप्रथम उन्होंने मुसरा, डोंगरगढ़ स्थित क्रीड़ा केंद्र में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं बैठक ली तत्पश्चात कॉरिनभाठा राजनाँदगाँव स्थित सतनाम भवन में सभी खिलाड़ियों से चर्चा एवं कर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं जिले में खेल के माहौल को बढ़ाए जाने पर जोर दिया| अंत में ममता नगर में आयोजित बैठक में विभिन्न खेल संघ के पधादिकारियो के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया एवं खेलो में कैसे ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जाय इसपर चर्चा किया एवं महत्वपूर्ण जानकरी साझा की |
इस अवसर पे मुख्य रूप से क्रीड़ा भारती के राष्ट्रिय संघठन मंत्री प्रसाद महानकर , प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा , प्रान्त मंत्री सुमित उपाध्याय , जिला संयोजक नीरज कन्नौजे , कब्बडी संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी , फुटबॉल संघ से शिवम् यादव , थ्रो बॉल से दिशा गुप्ता, अशोक श्रीवास ( सचिव जिला वेटलिफ्टिंग संघ राज.), मनोज यादव ( उपाध्यक्ष जिला वेटलिफ्टिंग संघ राज.) , बॉडी बिल्डिंग से अमित अजमानी , पॉवरलिफ्टिंग से तामेश्वर बंजारे , अजय लोहार , तरन अरोरा , शुभम देवांगन,नेटबॉल से रजत खुटेल , ऋषि मेश्राम , चंद्रेश देवांगन , ईशा निषाद , लक्ष्मी साहू , भूमिका यादव एवं अन्य उपस्थित थे |
