दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक बार फिर से रेल यात्रियों का परेशानी बढ़ा दी है। ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई ट्रेनें देर से चलेगी, तो कई रद्द रहेगा। कांसबहाल-राजगांगपुर स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 219 में सबवे लांचिंग के लिए ट्रेफिक सह पावर ब्लॉक लिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के कांसबहाल-राजगांगपुर स्टेशनों के मध्य ट्रेफिक सह पावर ब्लॉक करने से ट्रेन प्रभावित रहेगा। इस ब्लाक होने के कारण से कुछ ट्रेनें रद्द भी रहेगा और कुछ के रूट भी चेंज होगा। ऐसे में गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इससे यात्रियों का सफर काफी प्रभावित रहेगा।
