कानपुर में चकेरी कांशीराम कॉलोनी में गुरूवार रात रिसेप्शन समारोह के दौरान में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्ष से लोग घायल हो गए। मामले में दोनों ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने मेडिकल कराकर जांच शुरू की है। वह देर रात पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को उठाया है।
चकेरी कांशीराम कॉलोनी फेज वन निवासी दिनेश उर्फ गजोधर कि 16 मई को बारात फतेहपुर गई थी । इस बारात में उनके पड़ोसी , दोस्त भी गए थे। दिनेश के परिजनों ने बताया कि जब जनवासे में नाश्ता चल रहा था। इस दौरान पड़ोसी रितिक 8-10 लोगों के साथ पहले ही लड़की वालों के कार्यक्रम स्थल में जा पहुंचा।
आरोप है कि यहां किसी लड़की से पानी मांगने पर कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई थी। इसके बाद गुरूवार को इस शादी समारोह का रिसेप्शन घर पर ही रखा गया था। आरोप है कि इस दौरान रितिक अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसने भाई दिनेश को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। रितिक की ओर से 8-10 लड़के पहुंचे
उसे बचाने दौड़े रिश्तेदार भोला को भी पीटा गया। इसके बाद रितिक की ओर से 8-10 लड़के और आ गए। वहीं रितिक की मां ममता का आरोप है कि शादी में विवाद के बाद रिसेप्शन में घर से कोई शामिल होने नहीं गया था। इस दौरान दिनेश और उनके ससुराल पक्ष के लोग रिश्तेदार समेत आधा सैकड़ा लोग उनके घर आ पहुंचे। सर और आंख में गंभीर चोट आई
उन्होंने घर से खींचकर बेटे और उसके उसे बुरी तरह पीटा, जिससे बेटे के सर और आंख में गंभीर चोट आई है। उसे बचाने दौड़ी बेटी अंजलि को पीटने के साथ अभद्रता हुई। मामले में चकरी सट्टा का कहना है कि दोनों ओर से घायल लोगों का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच चल रही है।
