राजनांदगांव। ग्राम भेडीकला मे एक विशेष कार्यक्रम में आदरणीय कलेक्टर साहब, सी ई ओ जिला पंचायत राजनांदगांव , अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के द्वारा ग्राम भेड़ीकला के आंगनबाड़ी में स्मार्ट टीवी बच्चों को प्रदाय की गई lयह टीवी कृष्णा साहू ग्राम पंचायत सरपंच एवं जनभागीदारी को भेट की गई है तत्पश्चात् कलेक्टर साहब ने सरपंच कृष्णा साहू को साल एवम श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया l आने वाले समय में बाकी आंगनबाड़ी में भी जनभागीदारी से स्मार्ट टीवी दिया जाना है ताकि छोटे बच्चों को स्मार्ट टीवी के माध्यम से पढ़ाया जाएगा जिससे उनमें रुचि भी बनी रहेगी lसरपंच कृष्णा साहू ने बताया कि ग्राम भेड़ीकला के उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्रा कु. पायल पिता बिसाहू राम देवांगन की पुत्री 12वीं कक्षा में 93.2 अंक प्राप्त कर राजनांदगांव जिले के टॉप 10 सूची में शामिल माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा कुमारी पायल का सम्मान कलेक्टर सभाकक्ष में किया गया। कुमारी पायल ने गांव का नाम रोशन किया इसके लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
