राजनांदगांव। गत दिनों नगर की प्रमुख सेवा भावी संस्था उदयाचल ने अपने 55 वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्री दादाजी ग्रुप वेलफेयर सोसायटी जोकि शहर में पिछले 11 वर्षो से भूखों एवम जरूरतमंदों को अनवरत निशुल्क भोजन करते आ रहा है।इस नेक व उत्कृष्ठ सेवा कार्यों हेतु उदयाचल ने श्री दादाजी ग्रुप वेलफेयर सोसायटी को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने हेतु प्रमुख रूप से दादाजी ग्रुप के संरक्षक संजय भोजनी, वीरसिंह पायक, अध्यक्ष बृजेश श्यामकर, उपाध्यक्ष नथमल कोटाडिया, सचिव अरविंद ठक्कर, कोषाध्यक्ष जितू जैन व शिव अग्रवाल उपस्थित थे। प्रेषक – अरविंद ठक्कर ” सचिव “श्री दादाजी ग्रुप वेलफेयर सोसायटीराजनांदगांव
