राजनांदगांव/छुरिया। ग्राम हालेकोसा में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक भगवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा जी एक दिन की रात्रि विश्राम के लिए एवं अपने निकटतम साधक दिनेश साहू के निवास ग्राम हालेकोसा आगमन हुआ। ग्राम हालेकोसा निवासी दिनेश साहू एवं माधव साहू ने रुपेन्द्र साहू को बताया कि परम पूज्य गुरुवर पंडित प्रदीप मिश्रा भव्य स्वागत रास्ते पर फूल मालाओं से किया गया तत्पश्चात भक्त जनों ने गुरुवर की पूजा अर्चना की एवं आशीर्वाद ग्रहण किया ,इस दौरन भक्तों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही ।दिनेश साहू ने पंडित प्रदीप मिश्रा जी को kla seltos (कार) पूज्य गुरुवर को गिफ्ट में प्रदान किया। इस दौरान दिनेश साहू ,जोधी लाल साहू ,भागवत साहू ,गीता साहू, तुला साहू ,माधव साहू, मोहित साहू, ईश्वर साहू, श्रीमती गायत्री साहू, निक्की साहू ,काजल साहू ,डॉ महेश साहू, सहित भक्तजनों ने पूज्य गुरुवर से आशीर्वाद ग्रहण किया। यह जानकारी रुपेंद्र साहू ने दी।
