0 156 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत हुए डिस्चार्ज
रायपुर / राजनांदगाव 26 जून। छत्तीसगढ़ में आज शाम 6 बजे रिपोर्ट के अनुसार कुल 89 मरीज की पहचान की गई है। जिसमे जशपुर में 39, दुर्ग और रायपुर से 14-14, रायगढ़ और राजनांदगांव पांच-पांच, बलौदा बाजार और बलरामपुर से चार-चार, कवर्धा से तीन और सरगुजा से एक शामिल हैं।
आज एक कोरोना पीड़ित की मौत हो गई है। संक्रमित जांजगीर का रहने वाला था। उसे लीवर की बीमारी थी। इलाज के दौरान वह कोरोना से संक्रमित हो गया। उसकी तबियत बिगड़ने पर जांजगीर से रायपुर एम्स शिफ्थ किया गया था।
वही दूसरी ओर 156 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।

