राजनांदगांव, 26 जून। राजनांदगाव में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज के मामले सामने आ रहे है जिसमे आज राजनांदगांव जिले में शाम को कोरोना पॉजिटिव 5 नए मरीज की पुष्टि मिली हैं। जिसमे शहर में चार व ग्रामीण ग्राम सांकरा में एक मरीज मिलने की पहचान की गई।
जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र के लखोली वार्ड में 3 तथा रिहायशी कॉलोनी नीलगिरि पार्क का एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। मिले नए मरीजों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सांकरा में एक मरीज मिलने के बाद एरिया को कंटेनमेंट जोन में बदला जा रहा है।
शहर के लखोली में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। उक्त एरिया में कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
