राजनांदगांव 18 अपै्रल। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जनवरी एवं फरवरी का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 17 अपै्रल 2023 से 12 मई 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 20 अपै्रल को महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं. 10 के लिये शिव मंदिर शांतिनगर में व पदुमलाल पुनालाल बक्शी वार्ड नं. 4 के लिये पंचायत भवन नवा ढाव एवं स्कूल के पास मंच पुराना ढाबा में, 21 अपै्रल को राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिये ओव्हर ब्रिज के नीचे आंगनबाडी में व डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड नं. 12 के लिये महिला जिम शिक्षक नगर मंे तथा 22 अपै्रल को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिये मंगल भवन शंकरपुर में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।
नगर निगम जन चौपाल में आयुक्त एवं अधिकारियों ने सुनी समस्या,
5 आवेदन प्राप्त, 3 आवेदन राशन कार्ड का हुआ निराकरण
राजनंादगांव 18 अपै्रल। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इस मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में कुल 5 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें 03 आवेदन राशन कार्ड में नाम जोडने व विलोपित करने संबंधी का त्वरित निराकरण किया गया।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जन चौपाल में 5 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें लोककर्म से संबंधित 01, प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंधी 1 एवं राशन कार्ड मेें नाम जोडने व विलोपित करने संबंधी 3 कुल 05 प्रकरणो में से राशन कार्ड में नाम जोडने संबंधित 02 व विलोपित संबंधी 1 कुल 3 प्रकरण का निराकरण किया गया तथा शेष 02 प्रकरणों का अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करना है। चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्हांेने बताया कि आज के जन चौपाल में लोककर्म, प्रधानमंत्री आवास सहित राशन कार्ड संबंधित 5 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें राशन कार्ड के 3 में से 2 प्रकरण राशन कार्ड में नाम जोडने व 1 विलोपित करने का त्वरित निराकरण किया गया, राशन कार्ड के प्रकरणों का त्वरित निराकरण होने से संबंधित उर्मिला कवर, सुधा ढीमर एवं छायांशी देवागंन ने आयुक्त का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि जन चौपाल में आकर आवेदन देने से तुरंत काम बन गया, जिसके बारे में हम सोचे नहीं थे, उन्होंने कहा कि जन चौपाल से नागरिक सीधे जुडकर लाभ उठा रहे है।
जन चौपाल में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. रामटेके,उपायुक्त श्री सुनील अग्रहरि, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम व श्री दीपक अग्रवाल, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा एवं प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
प्रतिबंधित प्लास्टिक पर निगम की कार्यवाही जारी
गंज चौक के 4 प्लास्टिक विक्रेताओं पर 8 हजार रूपये जुर्माना,
6 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त
राजनांदगांव 18 अपै्रल। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने कार्यवाही पर नगर निगम सख्ती बरत रही है और प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर कार्यवाही कर रही है। इसी कडी मंे आज प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय करने एवं उपयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुये 4 प्लास्टिक विक्रेताओ से 8 हजार रूपये जुर्माना कर 6 किलो पालीथिन जप्त करने की कार्यवाही किये। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडे कदम उठा रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम द्वारा भी प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुॅचाने के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने प्रतिदिन समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर कडी कार्यवाही की जा रही हैै। कार्यवाही की कडी में आज पुराना गंज चौक के 4 प्लास्टिक विक्रेताओं में सतगुरू पॉलिस्टिक से 3 हजार रूपये, आर.के. ट्रेडर्स व नवकार टेªेडर्स से 2-2 हजार रूपये एवं बजाज पॉलिस्टिक से 1 हजार रूपये इस प्रकार कुल 8 हजार रूपये अर्थदण्ड वसूला गया एवं 6 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त की गयी। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये समझाईस देवेे, ताकि प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके।
