राजनांदगांव। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने नगर निगम के अध्यक्ष हरिनारायण धकेता (पप्पू) का जन्मदिन केक काटकर बड़े धूमधाम के साथ मनाया। वहीं पार्रीनाला स्थित दरगाह में चादर भी चढ़ाई गई। इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव शकील रिजवी, जिला अध्यक्ष राजिक सोलंकी, हाफिज वारसी, कादिर सोलंकी, आफताब अहमद, सलीम खान, बादशाह खान, इरफान हन्फी, मोहसिन कुरैशी, शेख शानु, शैंकी जैन, जावेद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
