कवर्धा कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले में संचालित प्रदेश के एक मात्र मात्स्यिकी महाविद्यालय स्व. पुनाराम निषाद मात्स्यिकी महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर महोबे ने महाविद्यालय में चल रहे विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।
कलेक्टर महोबे ने सभी संकायों के जलीय जीव पालन, मात्स्यिकी संसाधन प्रबंधन, मात्स्यिकी आधार विमान एवं मानविकी जलीय पर्यावरण और स्वास्थ्य प्रबंधन एवं मत्स्य दोहन एवं प्रसंस्करण का भ्रमण कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं लैब, कक्षाओं, सेमिनार हाल एवं स्वच्छता का अवलोकन किया। साथ ही विभिन्न संकायों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि मात्स्यिकी महाविद्यालय एवं मछली पालन विभाग को मिलकर जिलास्तर पर कृषकों एवं छात्रों के लिए एक कार्यशाला आयोजित करें। जिससे जिले के मछली पालन करने वाले किसानों को इस संबंध में विभिन्न गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही अन्य नागरिक मछली पालन के प्रति जागरूक होंगे और रोजगार भी मिलेंगे।उन्होंने महाविद्यालय के गतिविधियों को ज्यादा से ज्यादा कृषकों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्राध्यापकों को विद्यार्थियों के पढ़ाई के साथ बिजनेस मॉडल का संयुक्त कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। जिससे पढ़ाई के साथ व्यवसायिकरण की जानकारी भी विद्यार्थियों को होगी।
कलेक्टर महोबे ने महाविद्यालय के उत्तीर्ण छात्रों की प्लेसमेंट, शैक्षणिक सफलताओं एवं अनुसंधान कार्यों की जानकारी ली। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दुष्यंत कुमार दामले ने बताया कि विद्यार्थियों का शत प्रतिशत प्लेसमेंट हो रहा है। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा अनेक उपलब्धियां प्राप्त की गई है। कलेक्टर ने उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में उपलब्ध स्थान में मछली पालन प्रायोगिक के लिए तालाब का निर्माण कराएं। इस दौरान मछली पालन विभाग के सहायक संचालक आर. डी. सिंह, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दुष्यंत कुमार दामले, डॉ पवीत्र बारिक, डॉ जितेन्द्र कुमार जाखड़, डॉ. बी. नाईटिंगेल देवी एवं कर्मचारीगण रामूलाल कश्यप, ज्योति राम खरे,
