अब तक 1601 डिस्चार्ज एवं 12 की हुई है मौत
सक्रिय मरीजों की संख्या 806 है जिनका ईलाज जारी
रायपुर, 25 जून । छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का क्रम भी जारी है। राज्य में बुधवार को 12 और नये मरीज मिले है, जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा बढ़कर 2419 पहुंच गया है। वहीं कल 74 मरीज डिस्चार्ज भी हुए है जिसे मिलाकर अब तक कुल 1601 मरीज स्वस्थ भी हो चुके है, जबकि 12 लोगों की मौत हुई है। आज सुबह समाचार लिखे जाने तक सक्रिय मरीजों की संख्या 806 है जिनका ईलाज जारी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को 12 नये संक्रमित मरीज मिले है। इनमें जांजगीर-चांपा से 05, रायपुर व रायगढ़ से 03-03, कोरबा से 01 शामिल है। इनमें रायपुर व रायगढ़ से मिले संक्रमित मरीजों में कोर डायग्रोस्टिक निजी लैब के 01-01 मरीज शामिल है। इसी प्रकार कल ही राज्य में 74 संक्रमित मरीज जो विभिन्न अस्पतालों में भर्ती थे को स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 806 है जिनका उपचार जारी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक कुल 137400 संभावित लोगों का सैंपल लेकर जांच किया गया है, जिनमें कुल 2419 संक्रमित पाये गये है, इनमें से अब तक 1601 लोग स्वस्थ हो चुके है, जबकि 12 की मौत हुई है।
