राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सेवा सुविधा में लगातार वृद्धि की जा रही है। बिजली विषयक कार्यों के त्वरित निपटारा के लिए प्रदेश में पहली बार अनेक विविध सुविधाएं आरंभ की गई है। जिसमें मोर बिजली एप निःशुल्क सुविधाए 24 घण्टे शिकायतों को दर्ज करने केन्द्रीकृत काॅल सेंटर, बिजली देयकों के सहज भुगतान के लिए ऑन लाईन पेमेंट, एटीपी मशीन सहित बड़ी संख्या में काॅमन सर्विस सेंटर को जोड़ा गया है।

राजनांदगांव जिले में 1433 काॅमन सर्विस सेंटर कार्यरत हैं जिनके माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के निम्नदाब बिजली उपभोक्ता देयकों का भुगतान कर सकते हैं। सार्वजानिक सुविधा केन्द्र के माध्यम से बिजली देयकों का संग्रहण उपभोक्ताओं सहित कंपनी के लिये भी फायदेमंद है। इसे दृष्टिगत रखते हुए पाॅवर कंपनी के मुख्य अभियंता मधुकर जामुलकर द्वारा समस्त मैदानी अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर काॅमन सर्विस सेंटर के अधिकाधिक उपयोग पर जोर दिया गया है। इन सेंटरों के माध्यम से बिजली देयकों का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को सीएससी एजेंट द्वारा बनाई गई रिसिप्ट प्रदान की जाती है। मैनुअल अथवा हाथ से लिखी गई बिजली देयक भुगतान की रिसिप्ट उपभोक्ताओं को स्वीकार नहीं करने की समझाईश दी गई है। राजनांदगांव जिले में संचालित काॅमन सर्विस सेंटर राजनांदगंाव, खैरागढ़, डोंगरगढ़ और डोेंगरगांव संभाग के अन्तर्गत सभी ब्लाक और ग्राम पंचायत पर 1610 विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर कार्यरत हैं। इस तरह कबीरधाम जिले में संचालित काॅमन सर्विस सेंटर कवर्धा और पंडरिया संभाग के अन्तर्गत सभी ब्लाक, ग्राम पंचायत पर 650 विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर कार्यरत हैं।
