राजनादगांव 25 जून। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु महापौर हेमा देशमुख के निर्देशानुसार नगर निगम अमले द्वारा प्रतिदिन शहर के अति संक्रमित क्षेत्रों का सेनेटाइज़ेशन किया जारहा है एवं नाले-नालियों में ब्लीचिंग पॉवडर का छिड़काव भी किया जारहा जिसमे मुख्यता लखोली वार्ड 31,32,33 व 34 सेठी नगर, बैगापारा, गंज चोक, सदरबाजार, पुराना बस स्टैंड, पुराना ढाबा, पेंड्री, लखोली नाका अटल आवास लोहारपारा, शंकरपुर, स्टेशन पारा, गौरी नगर आदि शामिल है। साथ ही नगर निगम के स्वास्थ्य अमला द्वारा युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाकर नाले,नालियों, सडकांे, गलियो की सफाई भी की जा रही है और लोगों को कोरोना से बचने सावधानी बरतने समझाईस दी जा रही है। इस कड़ी में आज गुरुवार को महापौर हेमा देशमुख जी वार्ड 42 राजीव नगर के जीणमाता मंदिर में हो रहे सत् चंडी यज्ञ में सम्मिलित होकर विश्व शांति एवं राजनांदगांव शहर वासियों को कोरोना के बढ़ते प्रकोप से बचानें के लिए हवन में देवी माता के नाम आहुतियां दी साथ ही शहरवासियों की रक्षा एवं खुशहाली की कामना की इस दौरान वार्ड पार्षद ऋषि शास्त्री, शुभम महाराज एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
