राजनांदगांव। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देशन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी नवीन कुमार तोमर के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त चिचोला में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके दौरान ग्राम घोरतालाब में सुनील मंडावी पिता जगन्नाथ मंडावी के रिहायशी भवन की तलाशी के दौरान नीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन में 20 लीटर महुआ शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) 34(2) 59क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई दौरान सीआर सहायक जिला आबकारी अधिकारीय, सीपी सिंह आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त चिचोला, नीलम गंधर्व, गीता साहू, यीवरेश कुमार, जितेन्द्र उइके प्रशिक्षु आबकारी उपनिरीक्षक, तुलसीराम साहू मुख्य आबकारी, आरक्षक संतोष कुमार झारिया, आबकारी आरक्षक अनिल सिन्हा हमराह, अनिल सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा है।
