भिलाई. छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल में बुधवार शाम हादसा हो गया। दुनिया की सबसे लंबी रेलपांत निर्माण के दौरान रोल टेबल से बाहर निकल कर जमीन पर आ गिरी। अचानक हुए इस हादसे में वहां काम कर रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि हादसा रोल टेबल की साइड गाइड से टकराने के चलते हुआ है। इस हादसे के कारण करीब 3 घंटे तक उत्पादन ठप रहा।
जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सल रेल मिल में बुधवार शाम करीब 6.45 बजे हादसा हुआ है। मिल में विश्व की सबसे लंबी 130 मीटर की रेलपांत का निर्माण हो रहा था। इसी दौरान वह रोल टेबल से बाहर निकल गई। इस दौरान रेलपांत इतनी ज्यादा गर्म थी कि पूरी तरह से लाल नजर आ रही थी और रबर की तरह घूम गई। रोल टेबल से बाहर निकलने के कारण रोलर मशीनों के साथ ही आसपास के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में स्पार्किंग होने लगी।