अंबिकापुर से पंकज शुक्ला कीं रिपोर्ट
अंबिकापुर। प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे है ऐसे में सरगुजा जिले में मंगलवार को छह और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि मिली हैं। जिसमे अंबिकापुर शहर के पिता-पुत्र सहित तीन, वहीं तीन सीतापुर ब्लॉक के क्वारंटाइन सेंटर के हैं। सरगुजा जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर आकड़ा 48 हो गया है। वही कोविड अस्पताल में भर्ती 24 की मरीजों की छुट्टी हुई है। मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। वहीं बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से सात, राजपुर क्षेत्र से दो लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबर है, ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे। कुछ दिन पहले ही ये गृह जिले में वापस लौटे थे।
अंबिकापुर के मायापुर का एक युवक 16 जून को मुंबई से अंबिकापुर आया था, उसके संपर्क में पिता व भाई भी आए थे। मुंबई से आए युवक की 19 जून को आई रिपोर्ट पॉजिटिव थी। युवक के संपर्क में आए पिता और भाई की रिपोर्ट 23 जून, मंगलवार को मिली, जो कोरोना पॉजिटिव है। युवक के मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य अमले के मुताबिक मुंबई से लौटे पुत्र के संपर्क में आने के बाद उसके भाई और पिता भी पेड क्वारंटाइन में रुके थे। वहीं गंगापुर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रुके 20 वर्षीय युवक का जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आया है, जो 16 जून को बनारस से अंबिकापुर आया था। उक्त युवक भी कोरोना संक्रमित युवकों के संपर्क में आया था। इनके प्राइमरी संपर्क के आधार पर सैंपल लेकर कोविड-19 की जांच के लिए भेजा था। मंगलवार को शहर के तीनों व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें मेडिकल कॉलेज के कोविड उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया है।
ज्याइन डारेक्टर जिला चिकित्सालय पी एस सिसोदिया ने बताया की द्वारा एह बता गया कीं सभीं का उपचार विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा मेडिकल कालेज कें कोविड 19 के अस्पताल में ईलाज जारी हैं

