राजनांदगांव। छ.ग. बोर्ड हाई स्कू ल परीक्षा में गुजराती इंग्लिश मिडियम स्कूल नेें शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है जिसमें कक्षा दसवीं से 91.66 प्रतिशत के साथ खुशी देवांगन प्रथम, 85 प्रतिशत के साथ उत्तरा धीवर द्वितीय, 83 प्रतिशत के साथ सौरभ देवांगन तृतीय, 82 प्रतिशत के साथ साक्षी हरिहारनो ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नाथाभाई रायचा, सचिव, गिरीश भाई ठक्कर, उपाध्यक्ष रूपेश पठारिया व प्राचार्य डी. आर. नावेलकर ने सभी अध्यापको एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। साथ ही वार्ड पार्षद ऋषि शास्त्री ने छात्रों के उतकृष्ट परिणाम को देखकर कहा कि जल्द से जल्द स्कूल को बारहवीं तक अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं संचालित करनी चाहिए ताकि इसी प्रकार से बच्चे परिणाम दे सकें व राजनांदगांव ही नहीं छ.ग. में स्कूल व अपने परिवार का नाम रोशन करें।
