रायपुर 22 जून । देश के अगल-अलग हिस्सों में भूकंप के आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को छत्तीसगढ़ में भूकंप का झटका महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, “छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से 125 कि.मी. उत्तर पूर्व में आज शाम 7:46 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है।”
पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहात होने की खबर नहीं है। हालांकि, कई घरों, इमारतों, चर्च और कम्युनिटी हॉल में भूकंप के झटकों के कारण दरारें पड़ गई हैं।
