विदिशा
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए हैं। बांधों में पानी भी लबालब भर गया है। जिसके चलते कलियासोत डैम के 10 गेट खोल दिए गए हैं। कलियासोत डैम के गेट खुलने की वजह से बेतवा नदी में भी पानी बढ़ेगा। विदिशा में भी हो रही बारिश के चलते बेतवा नदी उफान पर है। ऐसे में कलियासोत डैम के गेट खुलने के बाद बेतवा का जलस्तर बढ़ेगा। जिसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि कलियासोत डेम के 10 गेट खोले गए हैं। इससे बेतवा नदी में जल स्तर बढ़ेगा, जिसके मद्देनजर आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बेतवा नदी के किनारे की बस्तियों पर गांवों पर निगरानी, सजगता और सुरक्षात्मक उपायों के प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार सरोज अग्निवंशी बेतवा किनारे बसी नौलखी बस्त में पहुंची। जहां उन्होंने मुनादी पीटकर बस्ती को खाली कराने के निर्देश देकर सुरक्षित स्थान पर लोगों पहुंचने की समझाइश दी गई।
पीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को बेतवा नदी का जल स्तर 1.30 बजे 1355.30 फिट था जबकि डेंजर लेविल 1373.64 फिट बताया गया है।
संजय सागर सगड़ बाह परियोजना के अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि एक गेट खोला गया है। उसकी क्षमता बढ़ाकर 50 मी हाईट कर दी गई है। डेम की केपेसीटी 16.52 है जिसमें से 58.489 एमसीएम पानी भरा गया है। ओवर फ्लो 53.04 पर शुरू होगा। इसकी क्षमता 74.5 प्रतिशत बताई जा रही है।
पुलिस प्रशासन और निगम अफसर अलर्ट
शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आज सुबह 11.45 पर भदभदा डेम के 7 गेट खोले गए। वहीं भदभदा से छोड़ा जा रहे पानी के कारण कलियासोत डेम पानी से लबालब हो गया है। इसके चलते आज सुबह कलियासोत डेम के 6 गेट जल संसाधान विभाग को खोलने पड़े। कलियासोत डेम के गेट खोलने से पहले विभाग द्वारा शयरन बजाकर अलर्ट किया गया। विभाग के एई आसुतोष यादव ने बताया कि कलियासोत का टॉप लेवल 505.6 है। भदभदा से लगातार छोड़े जा रहे पानी की निकासी के लिए कलियासोत डेम के एक साथ तीन गेट खोलने पड़े। डेम के गेट खोलते ही कोलार सर्वधर्म पुल पर लोगों का हुजूज उमड़ आया। मौके की नजाकत को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से कोलार पुलिस के जवान सर्वधर्म पुल पर तैनात किये गए। जिन्होंने लोगों को पुल से हटाया।
अगले 3-4 दिन शहर में होगी झमाझम बारिश
गुना-जबलपुर संभाग से निकल रही ट्राफ लाइन का असर भोपाल संभाग के जिलों में साफ देखा जा रहा है। इसके चलते आज सुबह 9 बजे से शहर में सावन की झड़ी लगी हुई है। इसके अलावा एक ऊपरी हवा का चक्रवात छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। इन दोनो सिस्टम के चलते अगले 3-4 दिन शहर का मौसम ऐसा ही रहेगा। शहर में कभी झमाझम बारिश होगी, तो कभी रूक-रूक कर बौछारें पड़ेंगी। मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले 24 घंटों के दौरान जोरदार बारिश होने के संकेत दिये गए हैं। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना रहेगी। शहर में अब तक कुल 860 एमएम बारिश हो चुकी है। जो सामान्य से 377 एमएम अधिक है। बारिश के कारण दिन का तापमान 27-28 डिग्री रहने की संभावना है। कल रात का तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में आज सुबह नो बजे तक 46.3 एमएम बारिश दर्ज की गई।
