इंदौर
बेटमा नगर के वरिष्ठ डाक्टर 58 वर्षीय वीरेंद्रसिंह चौधरी ने बुधवार देर रात जहर खाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। डाक्टर देर रात ससुराल से शादी समारोह से घर लौटे थे। उसके बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और पुत्र निजी अस्पताल लेकर आ गए थे।
टीआइ संजय शर्मा के मुताबिक डा. वीरेंद्र पुत्र प्रतापसिंह चौधरी का नगर में चौधरी अस्पताल के नाम से अस्पताल भी है। 32 साल से सेवाएं दे रहे चौधरी कोरोना योद्धा भी थे। बुधवार देर रात वे ससुराल से शादी समारोह से लौटे थे। करीब दो बजे उनका बेटे अभिषेक और देवाशीष गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उस वक्त बताया कि डाक्टर चौधरी को दिल का दौरा पड़ा है। गुरुवार सुबह राजेंद्र नगर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया तो मौत का कारण जहरीला पदार्थ खाने से होना पता चला। टीआइ के मुताबिक मर्ग कायम कर लिया गया है। स्वजन ने अभी मौत के कारण स्पष्ट नहीं किए है।
