भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल और नीम के पौधे लगाए। अंवतिका रहवासी कल्याण समिति के बी.सी. अम्बाडकर, जसवंत सिंह और जयप्रकाश चौधरी ने भी पौध-रोपण किया।
समिति द्वारा अपनी कॉलोनी में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुये पर्यावरण- संरक्षण के लिये वृक्षा-रोपण का कार्य भी किया जाता है। साथ ही घर-घर से पृथक कचरा देने के लिए रहवासियों को जागरूक करने और कॉलोनी की सड़कों एवं नाली आदि की साफ-सफाई का कार्य जन-भागीदारी से किया जा रहा है।
आज लगाया गया पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।
