राजनांदगांव । कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा समिति/परामर्शदात्री समिति की 164वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के सभी बैंकों की 31 मार्च 2020 तक की उपलब्धि के आंकड़ों की वार्षिक साख योजना 20219-20 के साथ तुलनात्मक समीक्षा की गई। कलेक्टर ने विभिन्न शासकीय योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए इसकी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में बैंकों द्वारा कृषि ऋण, एमएसएम ई ऋण एवं अन्य प्राथमिक क्षेत्रों में दिए गए ऋण के अंतर्गत जिले में कार्यरत विभिन्न बैंकों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर वर्मा ने बैंकों के सीडी रेशियों एवं प्राथमिक क्षेत्र और विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत दिए गए ऋण पर संतोष व्यक्त करते हुए और बेहतर कार्य करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री वर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे के लिए बैंकों को निर्देशित भी किया गया।
बैठक में कलेक्टर वर्मा ने बैंकों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हर संभव उपाय करने कहा। उन्होंने कहा कि सभी शाखाओं में पर्याप्त सेनेटाइजेशन किया जाय। ग्राहकों के बीच सामाजिक दूरी का बनाए रखने कहा। बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर भी चर्चा हुई। श्री वर्मा ने कहा कि खरीफ मौसम में किसानों को योजना लाभ सही तरीके से मिलना चाहिए। कलेक्टर ने किसानों के लिए के केसीसी बनाने अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में शिक्षा लोन प्राथमिकता से देने निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की और कहा कि बैंकर्स को योजनाओं की मूलभूत जानकारी होनी चाहिए। बैठक में राजनांदगांव नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख में योजनाओं के प्रचार प्रसार में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि सीधे तौर पर आम लोगों से जुड़े होते हैं। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तनूजा सलाम, अनुविभागीय अधिकारी राजनांदगांव मुकेश रावटे, उप क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग अरविंद कुमार काटकर, जिला अग्रणी प्रबंधक अजय कुमार त्रिपाठी सहित जिले के समस्त बैंकों के जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
